Saturday, June 5, 2010

इस नदी की सादगी मत देखिए

कामयाबी सिफ़्र भी , चहार भी।
ज़िन्दगी में जीत भी है , हार भी।।

सैकड़ों फिसले ,गिरे हज़ार भी,
रास्ते दुश्वार भी , हमबार भी।।

मत किसी मुरझाए पौधे को उखाड़
आएगी उस पर कभी बहार भी।।

उम्र जंगल से गुज़रती भेड़ है,
ताक में हैं शेर भी , सियार भी।।

हौसले हांकें ही हैं , हांफे हुए,
जान सहमी भी है , पर , तैयार भी

इस नदी की सादगी मत देखिए
इसमें हैं चढ़ाव भी , उतार भी।।

मुफ़लिसी ‘ज़ाहिद’ अमीरी का ही नाम
क़ैदख़ाने भी है , गर , हिसार भी।।
300510


सिफ़्र-शून्य ; चहार -चार ,चार गुनी ;
चौगुनी ;
दुश्वार- कठिन , मुश्किल ,दुर्गम ;
हमबार -समतल , सुगम ;
हांकें -जानवरों को पकड़ने के लिए आदमियों का शोर ;
हिसार - क़िला ,दुर्ग ;

22 comments:

  1. मत किसी मुरझाए पौधे को उखाड़
    आएगी उस पर कभी बहार भी।।

    Log to yahan hare paudhe ,nayi zindagiyan barbaad kar dete hain!
    Rachna behad sundar hai..

    ReplyDelete
  2. गज़ब की जादूगरी शब्दों से !!!!!!!!!!!!!वाह.. वाह वाह अब और क्या कहूँ.हमेशा की तरह लाजवाब

    ReplyDelete
  3. सैकड़ों फिसले ,गिरे हज़ार भी,
    रास्ते दुश्वार भी , हमबार भी।।

    मत किसी मुरझाए पौधे को उखाड़
    आएगी उस पर कभी बहार भी।।
    ज़ाहिद साहब, ग़ज़ल का हर शेर बहुत खूबसूरत है
    और ये दो शेर तो जान हैं....

    ReplyDelete
  4. उम्र जंगल से गुज़रती भेड़ है,
    ताक में हैं शेर भी , सियार भी।।

    ye sher behad umda laga sahab

    ReplyDelete
  5. hamesha si ujli si nazm!
    main aapse udru bhi sikh rahi hoon :)

    ReplyDelete
  6. इस नदी की सादगी मत देखिए
    इसमें हैं चढ़ाव भी , उतार भी।।
    बेहद उम्दा.

    ReplyDelete
  7. उम्र जंगल से गुज़रती भेड़ है,
    ताक में हैं शेर भी , सियार भी

    वाह वाह जनाब वाह...क्या शेर कहा है...सुभान अल्लाह...वाह...बेहतरीन ग़ज़ल..
    नीरज

    ReplyDelete
  8. हौसले हांकें ही हैं , हांफे हुए,
    जान सहमी भी है , पर , तैयार भी

    यूं तो हर शेर लाजवाब..पर इस शेर में अद्भुत जीवन दर्शन...हम अपने ही अन्दर के आत्मविश्वास से अपने ही पुरुषार्थ को बार बार हांका लगाया करते हैं कि चल, बस चल मंजिल की तरफ..क्या हुआ अगर ...
    सैकड़ों फिसले ,गिरे हज़ार भी,
    रास्ते दुश्वार भी , हमबार भी।।

    और यह तो अभिनव चित्रण है---

    उम्र जंगल से गुज़रती भेड़ है,
    ताक में हैं शेर भी , सियार भी।।

    ReplyDelete
  9. ग़ज़ल का हर शेर बहुत खूबसूरत है
    हौसले हांकें ही हैं , हांफे हुए,
    जान सहमी भी है , पर , तैयार भी
    क्या करें जिन्दगी मजबूरी भी है हौसले-यार भी ...

    ReplyDelete
  10. मत किसी मुरझाए पौधे को उखाड़
    आएगी उस पर कभी बहार भी।।

    यह तो बहुत ही खूबसूरत शेर है..
    कहता है उम्मीद कभी नहीं छूटे..बहुत खूब!
    --उम्दा ग़ज़ल !

    ReplyDelete
  11. उम्मीद कभी नहीं छूटे..बहुत खूब!
    --उम्दा ग़ज़ल !

    ReplyDelete
  12. ज़ाहिद साहब, ग़ज़ल का हर शेर बहुत खूबसूरत है

    ReplyDelete
  13. कामयाबी सिफ़र भी , चहार भी।
    ज़िन्दगी में जीत भी है , हार भी।।

    A bare truth..



    मत किसी मुरझाए पौधे को उखाड़
    आएगी उस पर कभी बहार भी।।

    हौसले हांकें ही हैं , हांफे हुए,
    जान सहमी भी है , पर , तैयार भी

    इस नदी की सादगी मत देखिए
    इसमें हैं चढ़ाव भी , उतार भी।।

    Optimistic lines..


    उम्र जंगल से गुज़रती भेड़ है,
    ताक में हैं शेर भी , सियार भी।।

    Furious truth...

    ReplyDelete
  14. उम्र जंगल से गुज़रती भेड़ है,
    ताक में हैं शेर भी , सियार भी।।
    वाह..बहुत खूबसूरत ग़ज़ल....

    मेरे ब्लॉग पर आने का शुक्रिया

    ReplyDelete
  15. सैकड़ों फिसले ,गिरे हज़ार भी,
    रास्ते दुश्वार भी , हमबार भी।।

    ...बहुत खूब कही जाहिद साहब आपने ग़ज़ल.

    ReplyDelete
  16. बहुत बहुत शुक्रिया ,
    आपकी ग़ज़लें वाक़ई बहुत हसीन हैं .

    ReplyDelete
  17. मत किसी मुरझाए पौधे को उखाड़
    आएगी उस पर कभी बहार भी।।

    बहुत खूब ...

    ReplyDelete
  18. zahid sir..
    bahut dinon bad blog visit karna shuru kiya hai...par bich bich me aakar aapki aur harkirat ji ki rachnaen padh hi jati hun.. han comment nahin de pati..yun bhi aaplogon ko comment dekar hum khud ko hi complement dete hue lagte hain..
    gazal me khubsurati bahut dekhi... nayapan bhi dekha aur bahar bhi... lekin aapki gazalon me jaan hai sahab... ye haseen kamsin najuk masum komlangi navyaunaen nahin hai balki jangal me madmast ghumata sinh shawak hai... jawani josh aur jajbat se bharpur hai aapki haseen gajalen...
    hum bhi sikhna chahte hai ye hunar..aap batayen ki bahtarin bhasha ke liye hum kanha se shuruaat karen...
    aise hi likhte rahen ki mulk ki urdu-hindi haseen bani rahe..

    ReplyDelete
  19. Pranjal, aapki bhasha main padhata hoon.mere khyal se dil se nikalnewali har bat apni bhasha khud tarash leti hai. Ghadhi hui bhasha dimagh ko asar karti hai aur dil ki dil ko....

    ReplyDelete
  20. Pranjal, aapki bhasha main padhata hoon.mere khyal se dil se nikalnewali har bat apni bhasha khud tarash leti hai. Ghadhi hui bhasha dimagh ko asar karti hai aur dil ki dil ko....

    ReplyDelete